19 सितंबर 2008 को देश में सबसे चर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ था। जिसमें देश कि रक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जंबाज इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा ने अपनी जान गवाई थी।
आज से ठीक 11 साल पहले यानि कि 19 सितंबर 2008 को देश में सबसे चर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ था। जिसमें देश कि रक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जंबाज इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा ने अपनी जान गवाई थी। तारीख बदली साल बदले पर बाटला हाउस एनकाउंटर आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चालिए आज हम आपको बाटला हाउस एनकाउंटर से जुडी अबतक की सारी धटनाओं के बार में आपको विस्तार से बताते है।

13 सितंबर 2008 को वो भयानक दिन जिससे पूरी दिल्ली दहल उठी थी। दिल्ली के कनॉट प्लेस, ग्रेटर कैलाश और करोल बाग में सीरियल बाल्सट हुए थे। इस सीरियल ब्लास्ट में 30 निर्दोष लोग मारे गए थे और लगभग 130 लोग धायल हुए थे। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को सौंप दी गई थी।

फिर आया 19 सितंबर, 2008 का दिन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उन सीरियल बम धमाकों की जांच ही कर रही थी कि तभी 19 सितंबर 2008 पुलिस को दिल्ली के बाटला हाउस में एल-18 नंबर की इमारत की तीसरी मंजिल पर कुछ संदिग्ध होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की इंडियन मुजाहीदीन के संदिग्ध आतंकियों से मुठभेड़ भी हुई थी। इस मुठभेड़ में दो संदिग्धों की मौत हो गई थी। मरने वालों की पहचान मोहम्मद आतिफ अमीन और साजिद के रूप में हुई थी। आपको बता दें कि दोनों ही यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले थे। हालांकि मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था पर एक युवक मौके से किसी तरह से भाग निकला था। Read More

No comments:
Post a Comment