
पूरे देश में अनंत चतुर्दर्शी के मौके पर गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।
अगले बरस तो जल्दी आना इसी वादे के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई। पूरे देश में अनंत चतुर्दर्शी के मौके पर गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दर्शी की धूम राजस्थान के कोटा में भी देखने को मिली। शहर के पुराने कोटा और नए कोटा को मिला कर 300 से ज्यादा झांकिया और 200 से ज्यादा अखाड़े निकले। जिसमें महिलाओं के भी कई अखाड़े शामिल थे। महिलाओं के अखाड़ो में पट्टेबाजों ने लोगों का मनमोह लिया।
वहीं जुलूस में विभिन्न संस्थाओं और कांग्रेस, बीजेपी के नेताओं ने अखाड़ो के उस्तादों का स्वागत किया। नए कोटा में तलवंडी अनंत चतुर्दशी के जुलूस का स्वागत करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, रोबी बाटला, विजय गुप्ता आदि कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा नए कोटा में कई प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। वहीं अखाड़ों के उस्तादों का साफा बांधकर स्वागत किया गया। Read More
No comments:
Post a Comment