महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक मजेदार वीडियो - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 25, 2019

महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक मजेदार वीडियो

Image result for ms dhoni

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक मजेदार वीडियो

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। आपको बता दें कि धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गली क्रिकेट का वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक बल्लेबाज बोल्ड होने के बाद ट्राई बॉल कह कर फिर से गेंदबाजी करने की बात कह रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए धोनी ने लिखा की, ‘जब आपको पता होता है कि क्या होने वाला है और आप अपना कैमरा ऑन कर देते हैं और अगले एक मिनट में आपको वही मिल जाता है। खराब रोशनी के लिए माफी मांगता हूं, लेकिन ये मजेदार था कि पहली गेंद ट्रायल गेंद होती है, अंपायर का फैसला आखिरी फैसला। स्कूल के दिन याद आ गए. वो कभी इसको स्वीकार नहीं करते अगर इसका वीडियो नहीं होता। हमने क्रिकेट में कभी न कभी ये देखा होगा। आप भी इसका मजा लीजिए।’

आपको बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे है। पहले धोनी ने सेना की ट्रेनिंग के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज से भी खेलने से इंकार कर दिया था। लेकिन धोनी अभी भी क्रिकेट में वापसी करने को लेकर तैयार नहीं है। माना यह जा रहा है कि धोनी दिसंबर में ही टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad