देश के सबसे बड़े वकील राम जेठमलानी अब इस दुनियाँ में नहीं रहे। 95 साल की उम्र में रविवार को उनका देहांत हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि राम जेठमलानी पिछले कुछ वक़्त से बीमार चल रहे थे जिसकी वजह से उन्होने काफी समय से वकालत भी छोड़ी हुई थी। देश के सबसे बड़े वकील राम जेठमलानी ने अपने करियर मे बहुत बड़े-बड़े केस लड़े। उन्होंने इंदिरा गांधी के हत्यारों के लिए भी केस लड़ा था। डॉन हाजी मस्तान और हंसल मेहता जैसे केस में भी वह शामिल रहे।
जानकारी के लिए बता दें कि राम जेठमलानी कोर्ट के एक अधिकारी से हमेशा कहते थे कि मैं अब भगवान का इंतजार करने वाला बूढ़ा आदमी रह गया हूं। 2017 में उन्होंने सात दशकों के अपने लंबे करियर के बाद आराम ले लिया था। राम जेठमलानी ने न्यायाधीश दीपक मिश्रा के स्वागत समारोह में दाखिल होते हुए अपने करियर को विराम देते हुए घोषणा की थी कि माय लॉर्ड मैं आपके सामने अब अंतिम बार हाज़िर हो रहा हूं! read more
No comments:
Post a Comment