
बीजेपी कार्यालय बृजेश विधायक के कार्यालय के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
बीजेपी जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी ने बीजेपी विधायक कुवर बृजेश पर अपने परिवार और रिश्तेदारों के उत्पीड़न कराने को लेकर बीजेपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसको लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम इकट्ठा था लेकिन शशि त्यागी ने पुलिस को चकमा देते हुए बीजेपी कार्यालय बृजेश विधायक के कार्यालय के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। जिस को तुरंत पुलिस औक कार्यकर्ताओं ने रोका बड़ी देर तक जद्दोजहद के बाद शशि त्यागी को पुलिस ने हिरासत में लिया और हॉस्पिटल ले आई। यहां पर बीजेपी से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस घटनाक्रम को देखते हुए आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और एक बड़ी घटना को होने से बचा लिया। read more
No comments:
Post a Comment