गृह मंत्री ने आर्टिकल 370 खत्म करने के फैसले की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कश्मीर का इतिहास तोड़-मरोड़कर देश के सामने रखा गया क्योंकि जिनकी गलतियां थीं उनके हिस्से में इतिहास लिखने की जिम्मेदारी आई। उन्होंने अपनी गलतियों को छिपाकर जनता के सामने रखा। शाह ने कहा कि अब समय आ गया है कि इतिहास सच्चा लिखा जाए और सच्ची जानकारी जनता के सामने रखी जाए। बीजेपी शुरू से एक देश, एक संविधान के पक्ष में’ – गृह मंत्री
गृहमंत्री ने आज पूर्व सरकारी अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों ने शुरुआत से आर्टिकल 370 को खत्म करने के लिए कई अभियान चलाए। इसे राजनीतिक फैसला करार देनेवाले विपक्ष के आरोपों पर भी शाह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जबसे अस्तित्व में आई है एक देश, एक संविधान की बात करती रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कश्मीरियों पर गोली नहीं चलेगी। read more
No comments:
Post a Comment