विक्रम लैंडर नहीं कर पाया सॉफ्ट लैंडिंग, नासा ने भेजी कुछ तस्वीरें - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2019

विक्रम लैंडर नहीं कर पाया सॉफ्ट लैंडिंग, नासा ने भेजी कुछ तस्वीरें

NBT

7 सितंबर को चांद की समतल सतह पर Simpelius N और Manzinus C क्रेटर्स के बीच लैंडिंग की थी, दुर्भाग्यवश लैंडिंग सफल नहीं रही।

चंद्रयान 2 मिशन पर पूरी दुनिया की नज़र थी। ये काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि चंद्रयान 2 भारत के लिए बहुत ही खास मिशन था क्योंकि अगर विक्रम लैंडर निश्चित की गयी जगह पर लैंड कर जाता तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश होता।
चंद्रयान 2 के बाद अब ISRO की निगाहें मिशन गगनयान पर, जानिए चंद मिनटों में कैसे होगा मिशन पूरा।
चंद्रयान 2 के तीन हिस्से थे। पहला ऑर्बिटर जो अभी भी चाँद के चक्कर लगा रहा है। दूसरा विक्रम लैंडर जिसे चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी और उसमे से उसका तीसरा हिस्सा रोवर जिसको विक्रम लैंडर से निकल कर चाँद की सतह पर उतरना था। विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर लैंड करने के सिर्फ 2.1 किलोमीटर पहले इसरो का उससे संपर्क टूट गया और इसरो के वैज्ञानिक अभी तक लैंडर से संपर्क बनाने की कोशिश में जुटे हुए है।
नासा के वैज्ञानिकों ने भी विक्रम लैंडर को ढूंढ़ने की काफी कोशिश कि। लगातार कोशिशों के बाद नासा के वैज्ञानिकों ने विक्रम लैंडर को ढूंढ़ने में असमर्थ रहे लेकिन उन्होंने ये ज़रूर पता लगाया है की विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग नही हो पाई है बल्कि उसकी हार्ड लैंडिंग हुई है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा कि है।
नासा के वैज्ञानिकों ने ये पता लगाया है कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई, यह स्पष्ट है और साथ ही ये भी बताया है कि स्पेसक्राफ्ट किस लोकेशन पर लैंड हुआ था। ‘चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने 7 सितंबर को चांद की समतल सतह पर Simpelius N और Manzinus C क्रेटर्स के बीच लैंडिंग की थी। दुर्भाग्यवश लैंडिंग सफल नहीं रही और स्पेसक्राफ्ट की लोकेशन की घोषणा नहीं की गई। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad