
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “मोदी और उनकी टीम ने महात्मा गांधी को कभी स्वीकार नहीं किया। उनका गांधी या पटेल के साथ कभी संबंध नहीं रहा।
जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी और मोदी सरकरा पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के संबंध में शिक्षित करने के लिए प्रदेश में अगले एक साल तक बापू की 150वीं जयंती मनाई जाएगी।
अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समर्थक महज वोट हासिल करने के लिए ही महात्मा गांधी के नाम का जिक्र करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी और सरदार पटेल के द्वारा किए गए कार्यों को कभी स्वीकार नहीं किया है।
गहलोत ने कहा कि कहा कि हमें उन्हें बेनकाब करने की जरूरत है। नई पीढ़ी को इस बात से अवगत कराया जाना चाहिए कि सरदार पटेल, जिनका नाम मोदी ने बार-बार लिया है, उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था।”
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “मोदी और उनकी टीम ने महात्मा गांधी को कभी स्वीकार नहीं किया। उनका गांधी या पटेल के साथ कभी रिश्ता या संबंध नहीं रहा। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, मौलाना आजाद, सरदार पटेल जैसे वरिष्ठ नेता थे। Read More
No comments:
Post a Comment