आज है Google का 21वां जन्मदिन, पढ़ें गूगल से जुड़ी ये खास बातें - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2019

आज है Google का 21वां जन्मदिन, पढ़ें गूगल से जुड़ी ये खास बातें

google-birthday-

Search engine google आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाया है। गूगल ने डूडल बनाकर अपनी 20 साल की इस यात्रा को दिखाया है। गूगल के डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया गया है। धुंधले से बने एक फोटोग्राफ के इस कैरिकेचर में उस दौर के एक कम्प्यूटर के अलावा माउस और प्रिंटर भी हैं।
1998 में पीएचडी के इन दोनों स्टूडेंट्स के दिमाग में लार्ज स्केल स्केल सर्च इंजन बनाने का आइडिया आया था। इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर आज गूगल सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। गूगल को 1998 में लैरी पेज और सर्जी बेन ने बनाया था।
Image result for google birthday

आपको बता दें कि इन दोनों पीएचडी स्टूडेंट्स ने लिखा था कि इस सर्च इंजन का नाम गूगल इसलिए रखा गया क्योंकि गूगल की स्पेलिंग 10100 के करीब है। ये स्पेलिंग और संख्या लार्ज स्केल सर्च इंजन के उद्देश्य को पूरा करती है।
आपको बता दें कि आज गूगल 100 भाषाओं में ऑपरेट कर रहा है। अक्टूबर 2016 तक गूगल के 40 देशों में 70 ऑफिस हैं।
एप्पल, अमेजन, फेसबुक और गूगल के साथ ये चार बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार है। यही नहीं अब गूगल शब्द मैरियम वेबस्टर कोलेजिएट डिक्शनरी और ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल है। जहां इसका अर्थ है इंटरनेट से जानकारी निकालने के लिए गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करें।
Image result for google birthday

Alexa ने Google.com को दुनिया में सबसे ज्यादा विजिट करने वाली वेबसाइट में शामिल किया है। Alexa एक कमर्शियल वेब ट्रैफिक मॉनिटयरिंग कंपनी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad