- Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 10, 2019

घाटी में पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 8 आतंकियों को दक्षिणी कश्मीर के सोपोर इलाके से गिरफ्तार किया है।

कश्मीर की घाटियों में अनुच्छेद 370 हटने के बाद एक सन्नाटा सा छाया हुआ है, यहाँ होने वाले आतंकी हमलों की रोकथाम के लिए हमेशा से ही कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम रहता है। 370 हटने के बाद घाटी में कोई भी इंसान किसी भी तरह की अशांति का फैला सके इसके चलते वहां कर्फ्यू लगाया गया है।
फिर चाहे वो ईद का ही त्यौहार क्यों ना हो सरकार ने जम्मू- कश्मीर की सुरक्षा को लेकर कोई कमी या यूं कहे कि किसी भी तरह की कोई चूक नही की है। अब धारा 370 को हटने के इतने दिन बीतने के बाद लोग घाटी में अमन चैन की सांस ले रहे है। पर ये सन्नाटा आतंकियों के सीने में फांस की तरह चुभ रहा है। घाटी की शान्ति भंग करने के लिए आतंकी कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही लश्कर के 2 आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करते पकडे गए थे। जिसे भारतीय सेना ने सही समय पर गिरफ्तार कर लिया था।

ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। आपको बता दें कि घाटी में पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 8 आतंकियों को दक्षिणी कश्मीर के सोपोर इलाके से गिरफ्तार किया है। ये गिराफ्तारी उस समय की गई जब आतंकियों ने सोपोर में एक फलों के व्यापारी के घर पर हमला किया था। इस हादसे में 2 साल की मासूम बच्ची समेत 4 लोग घायल हो गए थे। इस घटना से ये तो साफ है कि इस हमले के पीछे का मकसद लोगों के मन डर पैदा करना है। लश्कर ए तैयबा को घाटी में अमल चैन से जी रहे लोग रास नही आ रहे है।

Image result for आतंकियों

आपको यह भी बता दें कि जिन आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उन पर धमकीभरे पोस्टर बांटने का भी आरोप है। आतंकियों की पहचान ऐजाज मीर, उमर मीर, तौसीफ नजर, इम्तियाज नजर, उमर अकबर, फैजान लतीफ, दानिश हबीब और शौकत अहमद मीर के रूप में हुई है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad