फोर्बेस ने जारी की भारत के अमीरों की लिस्ट, ये हैं देश के टॉप 10 अमीर - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 12, 2019

फोर्बेस ने जारी की भारत के अमीरों की लिस्ट, ये हैं देश के टॉप 10 अमीर

Image result for india top 10 richest man 2019

फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी के पास 51.4 अरब डॉलर की संपत्ति है, और उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी के पीछे जियो का बेहतर प्रदर्शन रहा है।

शुक्रवार को फोर्ब्स इंडिया ने अपनी सूची जारी की। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल सबसे अमीर भारतीय हैं, जबकि अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की रैंकिंग में सुधार हुआ है और वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद मुकेश अंबानी ने जम्मू-कश्मीर के लिए किया बड़ा ऐलान
फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी के पास 51.4 अरब डॉलर की संपत्ति है, और उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी के पीछे जियो का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसकी बदौलत उनकी संपत्ति में 4.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। हालांकि, अनिल अंबानी इस लिस्ट से बाहर हैं।
देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 15.7 अरब डॉलर है। जबकि तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15.6 अरब डॉलर बताई गई है। चौथे स्थान पर पलोंजी मिस्त्री ने जगह बनाई है और उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर है, वहीं पांचवे नंबर पर बैंकर उदय कोटक हैं जिनकी संपत्ति 14.8 अरब डॉलर है।
हालांकि, देश में चल रही आर्थिक सुस्ती का असर इन धनकुबेरों पर भी पड़ा है और सूची में शामिल आधे से अधिक सदस्यों की संपत्ति में गिरावट देखी गई है। जाने-माने उद्योगपति अजीम प्रेमजी दूसरे स्थान से खिसकर 17वें नंबर पर चले गए हैं। इस गिरावट के पीछे प्रेमजी द्वारा अपनी संपत्ति को दान देना है। मार्च में उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान में दिया था। आर्थिक सुस्ती की वजह से देश के 100 धनकुबेरों की संपत्ति में 8 फीसद की गिरावट आई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad