
मुस्लिम पक्ष ने कहा कि सभी सवाल केवल हमसे ही पूछे जाते हैं। कभी हिन्दू पक्ष से सवाल नहीं किया जाता
अयोध्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकारों के वकील राजीव धवन ने कोर्ट से कहा कि इस केस की सुनवाई के दौरान सभी सवाल केवल हमसे ही पूछे जाते हैं। कभी हिन्दू पक्ष से सवाल नहीं किया जाता। धवन के इस बयान पर हिंदू पक्षकारों ने मानने से साफ इंकार किया है। इसके साथ ही राजीव धवन ने कहा कि हमने 6 दिसंबर 1992 को ढांचा गिराए जाने के बाद अपनी मांग बदली और हमारी यही मांग है कि हमें 5 दिसंबर 1992 की स्थिति में जिस तरह का ढ़ांचा था उसी स्थिति में हमें मस्जिद सौंपी जाए।

बता दे कि अयोध्या मामले पर सुनवाई को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में फोर्स मांगी गई है। जिसके चलते 18 अक्टूबर से जिले में सुरक्षाबलों का पहला समुह पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसमें पीएसी, सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनियों के जवान शामिल होगें। इसके अलावा अयोध्या में रह चुके बाकि अधिकारियों को भी दीपावली महोत्सव और सुप्रीम कोर्ट से आने वाले फैसले के चलते बुलाया जा रहा है। बता दें कि फोर्स के लिए जिले के 200 स्कूलों को आरक्षित किया गया है, साथ ही स्कूलों की लिस्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। फैसला किसके हक में होगा ? यह कहना बेहद कठिन है क्योंकि दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े हुए है, मामले के कोर्ट के बाहर समझौते की बात भी अब खत्म हो चुकी है। सुत्रो के मुताबिक 17 अक्टूबर के बाद सुप्रीम कोर्ट फैसले की तारीख का ऐलान कर सकता है।
No comments:
Post a Comment