Air Force Day 2019 के मौके पर ‘राफेल’ आज वायुसेना में होगा शामिल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 8, 2019

Air Force Day 2019 के मौके पर ‘राफेल’ आज वायुसेना में होगा शामिल

Image result for rafale

आज विजयादशमी के साथ-साथ भारतीय वायुसेना दिवस (IAF- Indian Air Force Day) भी है। वायुसेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है।

आज विजयादशमी के साथ-साथ भारतीय वायुसेना दिवस (IAF- Indian Air Force Day) भी है। वायुसेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर (8 October) को मनाया जाता है। इस साल वायुसेना 87वां स्थापना दिवस मनायेगी। 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी।
राफेल के लिए फ्रांस पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राफेल में ऐसे उड़ान भी करेंगे राजनाथ सिंह….
इसीलिए हर साल 8 अक्टूबर वायुसेना दिवस (Indian Air Force Day) मनाया जाता है। इस मौके पर वायुसेना की ताकत और भी मजबूत होने जा रही है। एक लंबे इंतजार के बाद अत्याधुनिक लड़ाकू विमान ‘राफेल’ (Rafale) हमारी वायुसेना में आज शामिल हो रहा है। खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल में उड़ान भरेंगे। जिसके बाद इसे वायुसेना को सौंप दिया जाएगा।
Image result for shastra puja
भारतीय वायुसेना में शामिल होने वाले राफेल पाक के एफ-16 से कई बेहतर और ताकतवर है। साथ ही भारत का राफेल आधुनिक जनरेशन का है। राफेल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सेमी-स्टेल्थ लड़ाकू विमान है। और ये करीब 60 हजार फीट प्रति मिनट की दर से ऊंचाई चढ़ सकता है। और अगर गति की बात की जाए, तो राफेल करीब 2,223 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
राफेल के डैनों की लंबाई 10.90 मीटर तक की है और इसका कुल वजन 10 टन है, यह करीब 24.5 टन वजन के हथियार लेकर उड़ सकता है। राफेल की रेंज करीब 3700 किमी है विमान की ताकत उसे उड़ाने वाले फाइटर पायलट पर भी काफी हद तक निर्भर करती है। भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट अभिनंदन इसका एक ताजा उदाहरण हैं। जब उन्होंने पुरानी तकनीक वाले मिग-21 लड़ाकू विमान से पाकिस्तान के आधुनिक एफ-16 को मार गिराया था। राफेल तो  फिर भी उससे कई गुणा बेहतर है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad