भारतीय क्रिकेट को एक नया नजरिया और आक्रामक सोच देने वाले सौरव गांगुली को BCCI का नया अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचाने के बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का एक नया सफर शुरू हो गया है। भारतीय क्रिकेट को एक नया नजरिया और आक्रामक सोच देने वाले सौरव गांगुली को BCCI का नया अध्यक्ष बनाया जा रहा है। अपने रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया को मुकाम पर पहुंचाने वाले सौरव गांगुली ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। और बीसीसीआई के इस सबसे ताकतवर पद पर काबिज हो गए।

BCCI अध्यक्ष बनने के बाद जब सौरव गांगुली पहली बार कोलकाता पहुंचे तो कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पर उनके समर्थकों ने उनका भरपूर स्वागत किया। सौरव ने इस दौरान कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी है और हम अच्छा करने की उम्मीद करते है। गांगुली ने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि वे अच्छा काम कर पाएंगे। उनकी प्राथमिकता प्रथम श्रेणी क्रिकेट ही होगी। प्रथम श्रेणी का क्रिकेट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये भारतीय क्रिकेट का आधार है। हम सिर्फ शीर्ष स्तर पर ध्यान देते आ रहे हैं। टीम इंडिया के प्रदर्शन पर दादा ने कहा है कि भारतीय टीम अच्छा कर रही है।

BCCI की नई टीम 23 अक्टूबर को कमान संभालेगी। आइए एक नजर डालते हैं बीसीसीआई की नई टीम पर जिस पर भारतीय क्रिकेट को नए मुकाम पर ले जाने की जिम्मेदारी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई को अगले सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने निरमा यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से बी.टेक किया है।

उनके अलावा केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेश जॉर्ज बीसीसीआई के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीसीसीआई के नये नियमों के अनुसार इस नई टीम का कार्यकाल सिर्फ 10 महीने तक ही रहेगा। इसके बाद बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक उन्हें तीन साल के कूलिंग पीरियड पर जाना पड़ेगा। BCCI का सचिव बनने के बाद उन्हें केरल क्रिकेट एसोसिएशन का पद भी छोड़ना होगा।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार धूमल को बीसीसीआई का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। धूमल वाणिज्य राज्यमंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई हैं
गांगुली और उनकी टीम सितंबर-2020 यानि सिर्फ 10 महीनों के लिए इस पद पर रहेगी। क्योंकि इसके बाद वह बोर्ड के नए नियम के तहत कूलिंग ऑफ पीरियड पर चले जाएंगे। अब देखना होगा सौरव गांगुली और उनकी टीम भारतीय क्रिकेट टीम को किस मुकाम तक ले जाती है।
No comments:
Post a Comment