करवा चौथ के दिन छलनी से क्यों देखा जाता है चांद और पति का चेहरा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 17, 2019

करवा चौथ के दिन छलनी से क्यों देखा जाता है चांद और पति का चेहरा

करवा चौथ के दिन महिलाएं छलनी से चांद और पति को देखकर व्रत को पूरा करती है

करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं चंद्रमा की पूजा करके छलनी से चांद को देखकर और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत को पूरा करती है। बतादें कि पत्नी अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति की कामना करने के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है।
करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मूल रूप से भगवान गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की पूजा होती है। चंद्रमा की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं। बात करें व्रत में प्रयोग होने वाली छलनी की तो छलनी बेहद महत्व रखती है।
Image result for करवा चौथ
करवा चौथ के व्रत में महिलाएं अपना व्रत पति को इसी छलनी से देखकर पूरा करती हैं। शादी-शुदा महिलाएं इस छलनी में पहले दीपक रख चांद को देखती हैं और फिर अपने पति को देखती हैं। बता दें कि हिंदू मान्यताओं के मुताबिक चंद्रमा को भगवान ब्रह्मा का रूप माना जाता है और चांद को लंबी आयु का वरदान मिला हुआ है। चांद में सुंदरता, शीतलता, प्रेम, प्रसिद्धि और लंबी आयु जैसे गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि महिलाएं चांद को देखकर व्रत पूरा करती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad