हाल ही में सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस टीवी शो अपने यहां 'लव जिहाद' को बढ़ावा दें रहा है।
जहां एक तरफ टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 की शुरुवात हो चुकी है। हर साल चर्चा में रहने वाला ये शो इस साल भी चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस टीवी शो अपने यहां 'लव जिहाद' को बढ़ावा दें रहा है।तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिस्तर पर एक लड़का और लड़की लेटे हैं। उनकी हाव-भाव से लग रहा है कि यह उनके निजी क्षणों की तस्वीर है।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">इसबार BigBoss ने सारी हदें लाँघ दी,कश्मीरसे मुस्लिम लड़केको बुलाया और उसे जानबूझकर पार्टनर ब्राह्मण लड़की दी।(लव जेहाद)<br>बिगबॉस में इसबार भारतीय संस्कृति और संस्कारों की खुलकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है,जवान लड़के,लड़की एकसाथ बैड शेयर करेंगे,ऐसा कल्चर भारतीय संस्कृतिमें कभी नहीं रहा <a href="https://t.co/XeOdU7qMAN">pic.twitter.com/XeOdU7qMAN</a></p>— Atul Kushwaha (@UP_Silk) <a href="https://twitter.com/UP_Silk/status/1180186868375117824?ref_src=twsrc%5Etfw">October 4, 2019</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि इसबार BigBoss ने सारी हदें लांघ दी, कश्मीर से मुस्लिम लड़के को बुलाया और उसे जानबूझकर ब्राह्मण लड़की पार्टनर दी। (लव जेहाद) बिगबॉस में इसबार भारतीय संस्कृति और संस्कारों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जवान लड़के, लड़की एक साथ बैड शेयर करेंगे, ऐसा कल्चर भारतीय संस्कृति में कभी नहीं रहा।
जिस फोटो को अभी लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप के साथ शेयर किया जा रहा है, वह बिग बॉस के सीजन 9 की है जो कि 2015 में प्रसारित हुआ था।
तस्वीर में जो लड़का और लड़की दिख रहे हैं, वे टीवी एक्टर सुयश राय और किश्वर मर्चेंट हैं। ये दोनों ही बिग बॉस सीजन 9 में प्रतियोगी थे।

आगे सर्च करने पर हमें कुछ खबरें भी मिलीं, जिनके मुताबिक, सुयश और किश्वर ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 16 दिसंबर, 2016 को शादी कर ली थी। इस तरह, यह सच है कि बिग बॉस के सीजन 13 में एक कश्मीरी मुस्लिम लड़का भी प्रतियोगी है और वह हिंदू लड़की का सफाई पार्टनर भी है लेकिन सोशल मीडिया पर जो फोटो इस्तेमाल की जा रही है, वह गुमराह करने वाली है।
No comments:
Post a Comment