पाकिस्तान विदेश मंत्री कश्मीर पर नहीं दे सके इस बात का जवाब, हुई बोलती बंद - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 4, 2019

पाकिस्तान विदेश मंत्री कश्मीर पर नहीं दे सके इस बात का जवाब, हुई बोलती बंद

Image result for pakistan foreign minister

प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग में कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि हमें इसपर 58 देशों का समर्थन हासिल है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग में कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि हमें इसपर 58 देशों का समर्थन हासिल है। हालांकि, वो 58 देश हैं कौनसे? जब इसका उत्तर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से पूछा गया तो उनकी बोलती बंद हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान टीवी चैनल एक्सप्रेस न्यूज पर एक टॉक शो के दौरान, कुरैशी से यह सवाल इसलिए पूछा गया था क्योंकि उन्होंने इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए कश्मीर पर बयान का बार-बार समर्थन किया था, जिसमें कहा गया था कि कश्मीर के मुद्दे पर 58 देशों ने इस्लामाबाद का समर्थन किया।
कुरैशी टॉक शो के होस्ट जावेद चौधरी से ऐसा सवाल पूछने पर भड़क गए, वे कहने लगे, ‘आप किसके एजेंडे पर काम कर रहे हैं?, ‘क्या आप मुझे बताने जा रहे हैं या तय करेंगे कि किन देशों ने UN में पाकिस्तान का समर्थन किया है या नहीं किया है? आप जो चाहें लिख सकते हैं।
अपने ट्विटर हैंडल पर इमरान खान की बात का समर्थन करने के लिए जब उनसे दोबारा पूछा गया तो वे बोले, ‘नहीं! नहीं! मुझे वह ट्वीट दिखाओ जो मैंने लिखा है, वो नहीं जो प्रधानमंत्री खान ने लिखा है। आपने मेरा ट्वीट कहा है कि मुझे दिखाओ। मुझे अपना ट्वीट चाहिए।
Image result for pakistan foreign minister
हालांकि, मंत्री के इतना कहने पर उनको उनके द्वारा किया गया ट्वीट दिखाए भी गया, जिसके बाद वो पलट गए और अपने असली रूप में आए गए। कहने लगे ट्वीट में कुछ भी गलत नहीं है। मैंने जो कहा है, मैं उसपर ही खड़ा हूं। इसमें इतना आश्चर्य की बात क्या है… आप किसके एजेंडे पर चल रहे हैं?
बता दें कि भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से Article 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखला गया है। वह इस मुद्दे को विश्व स्तर पर उठाना चाह रहा है और देखा जाए तो उसने कश्मीर पर भारत की छवि खराब की भी, लेकिन उसके पास उतने सबूत नहीं थे, जिससे वे अपने बेबुनियाद आरोपों को साबित कर सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad