इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ-साथ कई रिकार्ड्स भी तोड़े हैं।
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह अब तक इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ-साथ कई रिकार्ड्स भी तोड़े हैं। फिल्म में शाहिद की परफॉर्मेंस की बेशुमार तारीफ हुई थी। हालांकि, इस फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। इसके बावजूद फिल्म ने 300 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। क्या आपको पता है कि इस फिल्म के एक सीन के दौरान शाहिद के रोंगटे खड़े हो गए थे ?
दरसल हाल ही में इस फिल्म को पसंद करने वाले एक फैन ने सोशल मीडिया पर शाहिद और कियारा के एक सीन की फोटो शेयर की है। और लिखा कि जब कोई एक्टर अपने किरदार में इमोशन्स और जिंदगी भर देता है। तो जाहिर है, ऑडियन्स स्क्रीन से चिपक कर रह जाती है। ऐसा ही यहां देखने को मिलता है। फिल्म कबीर सिंह में जब शाहिद कपूर को पता चलता है कि वे बाप बनने वाले हैं तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। रिस्पेक्ट, शाहिद।
Even I didn’t notice that. The director Sandeep told me after he saw the edit. Amazing that you caught it. twitter.com/jasminasw/stat…
3,993 people are talking about this
शाहिद ने भी इस फैन का जवाब देते हुए कहा कि ये तो मैंने भी नोटिस नहीं किया था। डायरेक्टर संदीप ने जब इस फिल्म का एडिट देखा था। तब उन्होंने भी मुझे ये बताया था ये बेहद शानदार है, ये बात बहुत अच्छी है कि आपने इस पल को नोटिस किया।

#KabirSingh
No comments:
Post a Comment