विश्व आर्थिक मंच पर बोलीं सानिया मिर्जा कहा, हमें अपनी सोच बदलने की जरुरत - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 3, 2019

विश्व आर्थिक मंच पर बोलीं सानिया मिर्जा कहा, हमें अपनी सोच बदलने की जरुरत

Image result for हर किसी को लगता था कि कोई मुझसे शादी नहीं करेगा, क्योंकि मैं सांवली हो जाऊंगी.टेनिस की दुनिया में भारत को एक अलग मुकाम दिलाने वाली भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा दिल्ली में विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने टेनिस करियर से जुड़ी तमाम अहम बातों को साझा किया। विश्व आर्थिक मंच में महिलाओं और नेतृत्व क्षमता पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें टेनिस से दूर रहने की हिदायत दी जाती थी। उन्हें कहा जाता था कि अगर वह बाहर खेलेंगी तो उनका रंग सांवला पड़ जाएगा और उनसे कोई शादी भी नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने अपने करियर और जिंदगी के अनुभवों को भी साझा किया।

हर किसी को लगता था कि कोई मुझसे शादी नहीं करेगा, क्योंकि मैं सांवली हो जाऊंगी.

उन्होंने कहा कि ‘शुरुआत करूं तो सबसे पहले माता-पिता, पड़ोसियों, आंटियों और अंकल को यह कहना बंद करना होगा कि आप सांवली हो जाओगी और अगर तुम खेलोगी, तो कोई भी तुमसे शादी नहीं करेगा। मैं महज आठ साल की थी जब मुझे यह कहा गया था और हर किसी को लगता था कि कोई मुझसे शादी नहीं करेगा, क्योंकि मैं सांवली हो जाऊंगी. मैंने सोचा कि मैं बच्ची ही हूं और सब ठीक होगा।’  read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad