आतंकवाद को लेकर अजित डोभाल का पाक पर हमला - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 14, 2019

आतंकवाद को लेकर अजित डोभाल का पाक पर हमला

Image result for ajit doval raise voice against pakistan

मीडिया से भी आग्रह किया कि आतंकवादियों की करतूतों को तबज्जो देना ही बंद कर दें

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सोमवार को एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई के लिए आवाज उठाई और बताया कि किस तरह पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को लगातार बढ़ावा दे रहा है। सोमवार को नई दिल्ली में हुए NIA से जुड़े एक कार्यक्रम में अजित डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपने सिस्टम का ही एक हिस्सा बना लिया है, जिसका इस्तेमाल वह भारत के खिलाफ कर रहा है। डोभाल ने कहा कि हमारा आतंकियों को खत्म करने का कार्य जारी है। लेकिन अब हमारा अगला निशाना आतंकियों की विचारधारा को ही समाप्त करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी पाकिस्तान पर FATF का बहुत दबाव है। किसी और एक्शन के द्वारा पाक पर ये दबाव बना पाना मुश्किल होगा।
अजित डोभाल ने आगे बात करते हुए कहा कि जब लोगों में आतंकवाद का डर बढ़ता है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो इसके खिलाफ आवाज उठाए और लड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए काफी बातें जरूरी हैं। सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आतंकी कौन है। उसे पैसा कहां से मिल रहा है, कौन उसकी मदद कर रहा है ? इन सब बातों को जान लेना जरूरी है।
मिली जानकारी के मुताबिक NSA ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि NIA ने कश्मीर में आतंकवाद की कमर को तोड़ दिया। मनी लॉन्ड्रिंग, पैसों के फ्लो के रुकने से अलगाववादियों को बड़ी चोट लगी है। जिन लोगों को विदेश से पैसा मिल रहा था अब उसमें कमी आई है। बता दे कि डोभाल ने मीडिया से भी आग्रह किया कि आतंकवादियों की करतूतों को तबज्जो देना ही बंद कर दें। आतंकी पब्लिसिटी के लिए ही ये सब किया करते हैं, इससे उन्हे और बढ़ावा मिलता है इसलिए उन्हे भाव देना ही बंद कर देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad