पिछले कुछ समय से बॉलीवुड या टीवी की दुनिया में घरेलू हिंसा पर कई अभिनेत्रियों ने शिकायत दर्ज की है। मीडिया में इस बात की सनसनी फैल चुकी है लेकिन हाल ही में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में उनके पति ने उन्हें जोर से एक थप्पड़ मारा है लेकिन ऐसा हुआ क्यों? भारती सिंह के फैंस इस बात को जानना चाहते हैंं कि क्या भारती सिंह के साथ हो रही है घरेलू हिंसा? आखिर ऐसा उनके पति हर्ष लिम्बाच्या ने ऐसी गलत हरकत कैसे कर दी।
भारती सिंह के साथ हो रही है घरेलू हिंसा?
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाच्या ने उन्हें खींचकर एक थप्पड़ मारा है। इस वीडियो को भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे 2 लाख लोगों ने देख लिया है। अब चलिए बताते हैं इस वीडियो की सच्चाई…दरअसल इस वीडियो में भारती अपने पति को परेशान कर रही होती हैं जबकि हर्ष आंख बंद करके लेटे होते हैं। देखिए वीडियो-
हर्ष बोलते हैं, ‘भारती यार सोने दे..वरना थप्पड़ मार दूंगा’ लेकिन भारती कहती हैं, ‘मेरा बाबू थप्पड़ मारेगा..’ इतना कहना होता है कि हर्ष उन्हें मार देते हैं। भारती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हर्ष यार तूने तो सच्ची में मार दिया।’ आपको बता दें कि ये उनका एक टिकटॉक वीडियो है और इसमें दोनों पति-पत्नी मस्ती कर रहे हैं। भारती ने लिख भी दिया कि मजाक में मारा गया चांटा सच में लग गया। भारती सिंह और हर्ष ने साल 2018 में काफी धूमधाम से शादी की थी और इन दिनों भारती दो शोज में काफी धमाल मचा रही हैं। इनमें से एक द कपिल शर्मा शो है और दूसरा कलर्स का खतरों का खिलाड़ी है। इन दोनों शोज में भारती के किरदार को लोग पसंद कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment