
ऑड-ईवन लागू होने में अब बेहद कम वक्त बचा है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल इससे जुड़े कुछ बड़े ऐलान किए।
ऑड-ईवन लागू होने में अब बेहद कम वक्त बचा है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल इससे जुड़े कुछ बड़े ऐलान किए। इस बार भी महिलाओं को ऑड-ईवन में छूट (शर्तों के साथ) दी जाएगी। लेकिन सीएनजी वाहनों को इस बार छूट नहीं दी जाएगी। फिलहाल टू-वीइलर पर यह स्कीम लागू होगी या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। सीएम केजरीवाल ने फाइन से जुड़ा भी कोई ऐलान नहीं किया है।
महिलाओं को शर्त के साथ छूट

ऑड-ईवन में महिलाओं को छूट होगी। यह किस शर्त पर होगी यह केजरीवाल ने बताया। जिस गाड़ी को अकेली महिला चला रही होगी उसे छूट होगी। इसके अलावा अगर गाड़ी में सभी सवारी महिलाएं होंगी या फिर महिला के साथ 12 साल तक का बच्चा होगा तो उसे छूट होगी।
इस बार प्राइवेट सीएनजी वाहनों को छूट नहीं होगी। सवारी वाले वाहन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) जैसे बस, टैक्सी, ऑटो पर यह लागू नहीं होगा। केजरीवाल बोले कि प्राइवेट सीएनजी कारों को पिछले दो ऑड-ईवन में छूट दी गई थी लेकिन देखने में यह आया कि जो स्टीकर दिए गए थे उनका काफी गलत इस्तेमाल हुआ था। Read More
No comments:
Post a Comment