
8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस खास अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की मशहूर पोर्ट सिटी बोर्डो में ‘शस्त्र पूजा’ (हथियारों की पूजा) भी करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिवसीय फ्रांस दौरे के लिए निकलेंगे। 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस बार भारत में इसी दिन दशहरा भी मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की मशहूर पोर्ट सिटी बोर्डो में ‘शस्त्र पूजा’ (हथियारों की पूजा) भी करेंगे। पूजा करने के बाद वे राफेल विमान में उड़ान भरेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को वह पहला राफेल विमान प्राप्त करेंगे।

राफेल विमान को सौंपने का यह समारोह बोर्डो, मेरिग्नैक के दशॉ एविएशन (विमान बनाने वाली कंपनी) के फैसिलिटी सेंटर में आयोजित किया जाएगा। जो पेरिस से लगभग 590 किमी की दूरी पर है। राजनाथ सिंह मंगलवार को 36 राफेल जेट में से पहला राफेल जेट प्राप्त करेंगे लेकिन चार विमानों का पहला बैच अगले साल मई तक भारत आ जाएगा।
रक्षा मंत्री का ये कार्यक्रम कुछ इस तरह होगा
- राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति एम्मानुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे
- इसके बाद रक्षा मंत्री राफेल विमान के एक कार्यक्रम में शरीक होंगे जिसमें पहला विमान उन्हें सौंपा जाएगा
- मेरीग्नैक में आयोजित इस कार्यक्रम में फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी हिस्सा लेंगी
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल विमान में उड़ान भरेंगे
- इस कार्यक्रम के बाद ‘एनुअल डिफेंस डायलॉग’ का आयोजन होगा जिसमें राजनाथ सिंह और फ्लोरेंस पार्ले रक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे
- 9 अक्टूबर को राजनाथ सिंह फ्रेंच डिफेंस इंडस्ट्री के सीईओ को संबोधित करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री इन अधिकारियों को ‘मेक इन इंडिया’ में भागीदार बनने की अपील भी कर सकते हैं
- साल 2020 में 5 से 8 फरवरी तक आयोजित डिफेंस एक्सपो में फ्रांस की रक्षा कंपनियों को शामिल होने के लिए आह्वान भी कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment