
19 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऐडमिट कार्ड डाउनलोड, 4336 पदों पर होगी भर्ती
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा 2019 के लिए अपने एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। एडमिट कार्ड इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि आईबीपीएस पीओ के लिए 4336 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन आवेदकों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वे 19 अक्टूबर तक अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक आईबीपीएस प्रोबशनरी ऑफिशर प्री एग्जाम का आयोजन 12,13 और 19,20 अक्टूबर 2019 को होगा। प्री एग्जाम का रिजल्ट अक्टूबर/नंवबर 2019 में घोषित कर दिया जाएगा। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। जिसके लिए आवेदकों को एक घंटे का समय प्राप्त होगा। परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे। जो आवेदक प्री परीक्षा को पास कर लेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 नंवबर 2019 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर 2019 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले आवेदक इंटरव्यू के लिए अपना एडमिट कार्ड जनवरी 2020 में डाउनलोड कर पाएंगे और इंटरव्यू का आयोजन जनवरी/फरवरी 2019 में किया जाएगा। बता दें, कि अप्रैल 2019 में इंटरव्यू का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
No comments:
Post a Comment