एडम गिलक्रिस्ट ने की भविष्यवाणी, ये 4 टीमें T20 के सेमीफाइनल में बनाएगी जगह… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 30, 2019

एडम गिलक्रिस्ट ने की भविष्यवाणी, ये 4 टीमें T20 के सेमीफाइनल में बनाएगी जगह…

एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के बहुत बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के बहुत बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए जितनी शानदार बल्लेबाजी किया करते थे उतनी ही शानदार विकेटकीपिंग भी किया करते थे। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारे मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई है। वर्तमान समय में तो एडम गिलक्रिस्ट क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन अभी भी वह किसी ना किसी तरह से क्रिकेट से जुड़े रहते हैं। क्रिकेट को लेकर उनका कोई ना कोई बयान हमेशा सामने आता रहता है। 
एडम गिलक्रिस्ट ने की भविष्यवाणी, ये 4 टीमें T20 के सेमीफाइनल में बनाएगी जगह...
दानिश कनेरिया वाले बयान पर बैकफुट में आए Shoaib Akhtar, कही ये बात
जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल आईपीएल के बाद टी-20 विश्व कप होने वाला है। यह विश्व कप ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेला जाएगा। भारतीय टीम भी इस विश्व कप के लिए अपनी टीम को तैयार करने में लगी हुई है। इसीलिए वह ऋषभ पंत को लगातार मौके दे रही है ताकि वह इस विश्वकप में ऋषभ पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खिला सके। लेकिन ऋषभ पंत दिए गए सभी मौकों को गंवा रहे हैं। इसलिए सभी लोगों को अभी भी महेंद्र सिंह धोनी ही याद आ रहे हैं।  
एडम गिलक्रिस्ट ने की भविष्यवाणी, ये 4 टीमें T20 के सेमीफाइनल में बनाएगी जगह...
हाल ही में जब एडम गिलक्रिस्ट ने विश्व कप 2020 के बारे में बातचीत की तो उन्होंने भविष्यवाणी भी कर दी की कौन-कौन सी टीम T20 विश्व कप 2020 के सेमीफाइनल में जाएंगी। गिलक्रिस्ट ने अपने बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया नहीं बल्कि भारत T20 विश्व कप 2020 जीत सकती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टीमें सेमीफाइनल में खेल सकती हैं।  Read More  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad