केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दमदार भाषण देते हुए कहा है कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था, लेकिन कांग्रेस कोर्ट में इसके सामने रोड़ा अटकाते रहते थे।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में संबोधित करते हुए कहा कि 4 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। अभी कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया, 100 वर्षों से दुनिया भर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दमदार भाषण देते हुए कहा है कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था, लेकिन कांग्रेस और उसके वकील कोर्ट में इसके सामने रोड़ा अटकाते रहते थे।
अमित शाह ने कहा कि ‘कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में कहते थे कि अभी केस मत चलाइये, क्यों भाई आपके पेट में क्यों दर्द हो रहा है?’ शाह ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, 4 माह के अंदर आसमान को छूता हुआ प्रभु राम का मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है।

इसके अलावा गृमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस न विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है और न देश की जनता की जन भावनाओं का सम्मान कर सकती है। जाहिर है कि अय़ोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। जिसके बाद मंदिर बनने का रास्ता भी साफ हो गया है।
No comments:
Post a Comment