Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट का देर रात खत्म हुआ घर का सफर! शो में लगे थे कई इल्जाम.. - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 31, 2019

Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट का देर रात खत्म हुआ घर का सफर! शो में लगे थे कई इल्जाम..

सलमान ने घरवालों को कहा था कि देर रात घर से बिग बॉस द्वारा बॉटम 3 में आए किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर लाया जायेगा।

बिग बॉस के सीजन13 में इस बार दर्शकों को भरपूर ड्राम और सस्पेंस देखने को मिल रहा है। एक बार फिर बीते दिन यानी सोमवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को ये तो बताया था कि बॉटम में 3 कंटेस्टेंट्स हैं। जिनके नाम शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली हैं। लेकिन इस बात पर सस्पेंस रखा गया था कि कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाले है। सलमान ने घरवालों को कहा था कि देर रात घर से बिग बॉस द्वारा बॉटम 3 में आए किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर लाया जायेगा। ऐसी स्थिति में दर्शकों के बीच इस बात को लेकर काफी स्सपेंस बना हुआ है कि आखिरकार वो कौन सा कंटेस्टेंट है जो घर से बाहर होगा।  
इस बीच अब ये खबरें सामने आ रही है कि अरहान खान घर से बेघर हो चुके है। दरअसल बिग बॉस के एक फैन पेज ‘द खबरी’ ने ट्वीट कर ये दावा किया है कि अरहान खान एविक्ट हो चुके हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई पुष्टी नहीं की गई है। बता दें कि अगर ऐसा होता है तो अरहान दूसरी दफा घर से बेघर होंगे।

अरहान ने पहली दफा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री ली थी। जिसके बाद कम वोट मिलने के कारण वो घर से एविक्ट हो गये थे। लेकिन फिर एक बार उनकी घर में एंट्री हुई घर में एंट्री लेने से पहले ही वे रश्मि के लिए अपनी फीलिंग जाहिर कर चुके थे और फिर उन्होने घर में एंट्री लेते ही रश्मि को प्रपोज किया। बता दें कि शो के दौरान अरहान के कई राज सामने आए है जिसे लेकर सलमान ने उनकी क्लास भी ली थी। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad