राहुल गांधी ने झारखंड में किया यह दमदार ऐलान, कहा नरेंद्र मोदी… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 4, 2019

राहुल गांधी ने झारखंड में किया यह दमदार ऐलान, कहा नरेंद्र मोदी…

राहुल गांधी ने झारखंड में किया यह दमदार ऐलान, कहा नरेंद्र मोदी...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के सिमडेगा मे चुनाव रैली की। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों का भला किया है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से बेशक इस्तीफा दे दिया हो लेकिन वह अभी भी पार्टी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद अब झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए हर पार्टी झारखंड में अपनी चुनावी रैलियां कर रही हैं। हाल ही में अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने भी झारखंड में अपनी रैलियां संपन्न की हैं। झारखंड में कुछ दिन पहले ही नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े वादे करके आए हैं तो हाल ही में राहुल गांधी ने भी झारखंड की जनता सेकई वादे किए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी की हालत बिल्कुल भी अच्छी नहीं चल रही है। पिछले कई सालों से वह कई चुनाव हार चुकी है। 2014 से पहले कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी। सबसे पहले कांग्रेस पार्टी 2014 में लोकसभा चुनाव बुरी तरह हार गई उसके बाद लगातार दूसरी बार 2019 में लोकसभा चुनाव बीजेपी के खिलाफ हार गई। जिसके बाद निराश होकर राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद भी राहुल गांधी लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad