महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का अहम फैसला, थानों में बनेंगे हेल्प डेस्क - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 6, 2019

महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का अहम फैसला, थानों में बनेंगे हेल्प डेस्क

इस योजना के तहत थानों में बनने वाले महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला पुलिसकर्मी ही तैनात किये जायेंगे।

महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे है। हैदराबाद में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप हत्या कांड और उन्नाव में भी रेप कर जिंदा जलाने की घटना ने देश को एक बार फिर सहमा दिया है। इन हैवानियत भरी घटनाओं के विरोध में लगातार प्रदर्शन किये जा रहे है। महिलाए सड़को पर उतर कर इंसाफ की गुहार लगा रही है। और बस एक ही सवाल बार बार पुछा जा रहा है। आखिर कब तक महिलाएं, बच्चियां इन हैवानियत का शिकार होती रहेगी।
थानों में बनेंगे हेल्प डेस्क
अब महिलाओं द्वार उठाई जा रही सुरक्षा की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। और इस फैसले के तहत देश के सभी थानों में हेल्प डेस्क बनाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि 2012 में हुआ दिल को झंझोर कर रख देने वाले निर्भय कांड के बाद सरकार ने 2013 में निर्भया फंड की स्‍थापना की थी। इसी निर्भया फंड से गृह मंत्रालय ने सभी थानों में बनने वाले हेल्प डेस्क के लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाने वाली है। read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad