23 महिलाओं को पहली बार दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला लिस्ट में शामिल किया गया है।
भारत की पहली महिला वित्त मंत्री जो दुनिया की सबसे ज्यादा ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स की ओर से जारी की गई लिस्ट में उन्हें 34th स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग से वैश्विक दर्जे पर भारत की बढ़ती शक्ति का अंदेशा लगाया जा सकता है। जिस वित्त मंत्री की हम बात कर रहे हैं वो है, निर्मला सीतारमण। भारतीय महिला का इस लिस्ट में शामिल होना एक बड़ी उपलब्धि की बात है।

निर्मला सीतारमण ने ज्यादा ताकतवर महिलाओं की जारी की गई लिस्ट में ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ और ट्रंप की बेटी को भी पीछे छोड़ दिया है। दरइसल, क्वीन एलिजाबेथ 40th स्थान पर है और इवांका ट्रंप ने 42th स्थान प्राप्त किया है। यह भारत और निर्मला सीतारमण के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

निर्मला सीतामरण को पहली बार इस लिस्ट में शामिल किया गया है। निर्मला सीतामरण के साथ ही कई और महिलाएं भी हुई पहली बार शामिल। 23 महिलाओं को पहली बार दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला लिस्ट में शामिल किया गया है। पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, वॉलमार्ट इंटरनेशनल की अध्यक्ष और CEO, IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पॉप सिंगर और गीतकार रिहाना का नाम शामिल हुआ है।
No comments:
Post a Comment