CAA का विरोध India- Australia Match के दौरान Wankhede Stadium में होने पर BCCI ने क्या कहा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 15, 2020

CAA का विरोध India- Australia Match के दौरान Wankhede Stadium में होने पर BCCI ने क्या कहा

India (इंडिया) और Australia (ऑस्ट्रेलिया) के बीच पहला एकदिवसीय मैच चल रहा था जिसके दौरान कुछ लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

क्रिकेट और कला को राजनीति से हमेशा दूर ही रखना चाहिए। क्रिकेट और कला जैसी चीजों का राजनीति से कोई संबंध नहीं होना चाहिए लेकिन पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि राजनीति अब हर चीज के अंदर समा चुकी है। कुछ दिनों पहले देश के गृहमंत्री Amit Shah (अमित शाह) ने CAA (नागरिकता संशोधन कानून) को पहले लोकसभा में पास कराया और उसके बाद राज्यसभा में पास करा कर इतिहास रच दिया लेकिन लोगों ने इसे सड़कों पर मानने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। इस बिल को सभी ने संविधान के खिलाफ बताया।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में हिंसा फैली हुई है। Jamia Millia Islamia (जामिया मिल्लिया इस्लामिया) से शुरू हुई हिंसा धीरे-धीरे पूरे देश में फैलती चली गई। इस हिंसा में कितने लोगों की जानें भी जा चुकी है। हाल ही में ताजा मामला मुंबई से सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को India (इंडिया) और Australia (ऑस्ट्रेलिया) के बीच पहला एकदिवसीय मैच चल रहा था जिसके दौरान कुछ लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वहीं पर मौजूद दूसरे ग्रुप ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध वाली टीशर्ट पहनकर लोग मैच देखने पहुंचे थे। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad