आगरा में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 380 तक पहुंच गई है। जहां इस वायरस के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

आगरा में दिन पर दिन कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रात को आई रिपोर्ट के अनुसार आगरा में पिछले 24 घंटों में कोरोना पॉजिटिव के 09 मामले सामने आए है। जिसके बाद आगरा में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 380 तक पहुंच गई है। जहां इस वायरस के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 49 तक पहुंच गई हैं।
मोती कटरा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की दो दिन पहले रेस्पिरेटरी फेलियॉर की वजह से मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। जिसके बाद रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शनिवार की सुबह 10 तो शाम तक 13 नए मामले और सामने आ चुके है जिसके बाद आगरा का कुल आंकड़ा 371 तक पहुंच गया था। इन बढ़ते आकड़ो से ये कहा जा सकता है की आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 400 को पार कर जाएगा।

बता दें कि आगरा में हॉट स्पॉट को 800 मीटर से बढ़ाकर 1 किमी किया गया, नतीजन आगरा 77 हॉट स्पॉट घटकर 33 हो गया है। फिलहाल प्रशासन इन 33 हॉट स्पॉट पर निगरानी रख रही है। वहीं आगरा के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव आलोक कुमार शहर की हर गतिविधि की जानकारी सीएम योगी को दे रहे है। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment