यूपी में कोरोना वायरस का प्रकोप, 82 नए मामले आये सामने - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 27, 2020

यूपी में कोरोना वायरस का प्रकोप, 82 नए मामले आये सामने

यूपी में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1,955 तक जा पहुंची है।

यूपी में कोरोना वायरस का प्रकोप, 82 नए मामले आये सामने

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 1396 के सामने आये हैं। जिसके बाद देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 27,892 हो गई है। जिसमें से 6184 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में 20,835 सक्रिय केस हैं। एक दिन में 381 लोगों को ठीक किया गया है।
यूपी में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1,955 तक जा पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 82 नए मामले सामने आये हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब भी 1,589 सक्रिय केस हैं। आगरा में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। अलीगढ़ में 7 नए मरीज मिले हैं।  इसी के साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
कई जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। इसमें गोरखपुर,पीलीभीत और झांसी शामिल है। प्रदेश के 58 जिलों को यह जानलेवा वायरस अपनी चपेट में ले चुका है। आगरा में कोरोना के 9 नए मामले सामने आये हैं। यह जिला कोरोना का हॉस्टपॉट बन चुका है। यूपी सरकार इस वायरस को रोकने का पूरा प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग कर राज्य के हर हिस्से के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। लॉकडाउन को लेकर भी सीएम ने निर्देश दिए हुए हैं कि इसका से पालन करवाएं। Hindi News 
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad