सुप्रीम कोर्ट राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर 26 फरवरी को सुनवाई करेगा। अयोध्या मामले पर जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय बेंच 26 फरवरी को सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी।

जिसे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोवडे, जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अब्दुल नजीर की बेंच सुनेगी। बता दें कि अयोध्या के विवादित भूमि की सुनवाई 29 जनवरी को होनी थी, लेकिन जस्टिस एसए बोबडे की गैर-मौजूदगी की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने टाल दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सुनवाई की अगली तारीख बाद में तय की जाएगी। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 26 फरवरी तय कर दी है।
इस मामले की सुनवाई पहले 27 जनवरी को होनी थी परंतु संविधान पीठ के सदस्य जस्टिस एस ए बोबडे की अनुपलब्धता की वजह से यह स्थगित हो गई थी। बैंच अयोध्या में विवादित 2.77 एकड़ भूमि को सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच बराबर बराबर बांटने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई करेगी।
29 जनवरी को केंद्र ने एक याचिका दायर करके सुप्रीम कोर्ट से उसके 2003 के फैसले में सुधार करने और अयोध्या में विवादित ढांचे के आसपास की गैर विवादित 67 एकड़ भूमि उनके असली मालिकों को लौटाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। Read More
No comments:
Post a Comment