BIGGBOSS 11 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर और सोमी खान जो बेहद चर्चों में रहे थे, भले ही दीपक ठाकुर ट्रॉफी नही जीत पाए लेकिन उन्होंने लोगों के बीच अपनी खास जगह जरूर बना ली थी। शो के दौरान दीपक की अपनी को-कंटेस्टेंट सोमी खान के प्रति प्रेम साफ नजर आता था हालांकि सोमी ने उन्हें अपना सिर्फ अच्छा दोस्त के रुप में देखा करती थी। बता दे कि फिलहाल दोनों अपनी एक विडियों एलबम के लिए गुजरात के कच्छ इलाके में शूटिंग के लिए पहुंचे थे। जिसके दौरान दोनों ने जवानों के साथ समय बिताया और उन्हें सैल्यूट भी किया। दीपक ने इंस्टाग्राम पर जवानों के साथ तस्वीरें शेयर की। साथ ही दीपक ने जवानों के जज्बे को देखते हुए उनके लिए एक गाना भी गाया।

बता दें कि दीपक ठाकुर ने तस्वीरों के साथ एक वीडियो को भी पोस्ट किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दीपक ने लिखा- ‘हमारे भारत मां के वीर सपूत जहां गए हैं वहां पर उनका जलवा होगा। सलाम है आपको, और करारा जवाब मिलेगा। पाकिस्तान भारत का गोला तैयार है। तुमको दूसरे गोले पर भेजने के लिए पुरजोर डोज मिलेगा। फिक्र मत करो।’
दीपक और सोमी ने ‘केसरिया बालम’ म्यूजिक एलबम प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। दीपक और सोमी की नोक-झोंक बिग बॉस के दौरान दर्शकों ने काफी पंसद की थी। यहां तक कि शो दौरान दीपक सोमी से शादी की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं।

No comments:
Post a Comment