पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले का असर सरहद के अलावा खेल के मैदान पर भी साफ नजर आ रहा है। अब तक राज्य के कई अलग-अलग क्रिकेट संघ स्टेडियमों से पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तस्वीरें हटा चुके हैं। इस फेहरिस्त में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के नाम भी जुड़ गए हैं। पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद से ही पूरे देश में गुस्से का माहौल है।

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा ली हैं। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने सैन्य बलों को समर्थन देने और पुलवामा में हुए हमले के विरोध में अपनी भावनाएं प्रकट करने के लिए यह फैसला किया है। हमने सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं। Read More
No comments:
Post a Comment