उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओडिशा के भवानीपटना में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि, ये लड़ाई कोई पार्टी की नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की है । जिसमें देश के हर नागरिक को प्रतिज्ञा करनी होगी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में साथ काम करेगा ।

लेकिन इस बीच सीएम योगी ने राजनीति करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी । इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के लिए वोट की मांग की । साथ ही उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान परस्त आतंकवादी जो भारत की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करना चाह रहा है । सब जानते हैं कि इसका जवाब बीजेपी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ही दे सकती है । Read More
No comments:
Post a Comment