जम्मू-कश्‍मीर और धारा 370 का क्या है खास रिश्ता? जानिए बनी धारा 370? - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 20, 2019

जम्मू-कश्‍मीर और धारा 370 का क्या है खास रिश्ता? जानिए बनी धारा 370?

जम्मू-कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश में धारा 370 पर भी बहस छिड़ गई है। कई लोगों का कहना है कि राज्‍य में लागू धारा 370 को अब हटा देना चाहिए। वर्ष 2014 में राज्‍य में हुए चुनावों के समय से ही इस पर बहस चल रही है। इस कानून के तहत जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के पास दोहरी नागरिकता होती है और साथ ही यहां का राष्ट्रध्वज अलग होता है।
जम्मू-कश्‍मीर और धारा 370 का क्या है खास रिश्ता? जानिए बनी धारा 370?-AB STAR NEWS
लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर धारा 370 क्या है?
भारतीय संविधान की धारा 370 जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करती है। धारा 370 भारतीय संविधान का एक विशेष अनुच्छेद यानी धारा है, जो जम्मू-कश्मीर को भारत में अन्य राज्यों के मुकाबले विशेष अधिकार प्रदान करती है। भारतीय संविधान में अस्थायी, संक्रमणकालीन और विशेष उपबन्ध सम्बन्धी भाग 21 का अनुच्छेद 370 जवाहरलाल नेहरू के विशेष हस्तक्षेप से तैयार किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad