
आलू उत्पादन करने वाले किसानों के लिए कुदरत मुसीबत बन कर आया है. आपको बता दें
कि रात भर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने आलू की तैयार फसल को बरबाद कर दिया है. मौसम
के लगातार बिगड़ने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर पड़ गये हैं. किसानों को चिंता
है कि आने वाले कुछ दिनों में फिर बारिश हुई तो आलू की तैयारी फसल पूरी तरह से बरबाद
हो जायेंगे और खेती किसानी को बड़ा नुकसान पहुंचेगा.

आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश का
कन्नौज सबसे अधिक आलू उत्पादन के लिए जाना जाता है लेकिन बादलों की आहट से किसानों
की मुस्कान गायब होती जा रही है. आलू के अलावा गेंहू और राई व अन्य फसलों को भी नुकसान
पहुंचा है. फसलें खेत में ही सड़ रही हैं. किसानों का कहना है कि ओला पड़ने से फसल
बरबादी के कगार पर है और सरकार भी कोई ध्यान नहीं दे रही है. वहीं किसानों ने शिकायत
भी की है कि प्रधानमंत्री के किसान सम्मान योजना का उन्हें कोई लाभ नहीं दिया गया है.
किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को दो हजार रूपये खाते में भेजे जाने की
बात कही थी लेकिन इस संकट की घड़ी में उन्हें किसी तरह का लाभ सरकार की ओर से नहीं
मिल रहा है.
No comments:
Post a Comment