
उत्तरप्रदेश के
उन्नाव में भी पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के उठाये गयचे कदम की सराहना
की जा रही है. यहां के लोगों ने भारतीय सेना का शुक्रिया अदा किया है. आपको बता दें
कि 2016 में जम्मू कश्मीर के पम्पोर इलाके में हुए आतंकी हमले मे में गांव के निवासी
और सैनिक कैलाश यादव शहीद हो गये थे. वहीं भारतीय सेना की कार्रवाई के बाबत शहीद की
मां ने कहा कि पूरे पाकिस्तान और आतंकवाद को जड़ से जबतक नहीं खत्म किया जाता है भारतीय
सेना लगातार कार्रवाई करती रहेगी. वहीं शहीद के भाई का कहना था कि छोटे बच्चों को अनाथ करने वाले पाकिस्तान को जड़
से खत्म कर देना चाहिए. तभी सैनिकों के परिजनों को सुकून मिल सकेगा.
No comments:
Post a Comment