
अलीगढ़ के इगलास
तहसील में वीरों के गांव के नाम से मशहूर दौंकाली गांव में पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक
को लेकर लोग खुश नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि यहां के कई युवा भारत की सरहद पर तैनात
हैं. उनके परिजनों की नजर सरहद पर तैनात अपने बेटों पर टिकी है. बच्चे से लेकर बुजुर्ग
तक में पाक को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं. इस गांव के चालीस युवा फौज में हैं। इनमें
से करीब 20 युवा सीमा पर तैनात हैं। गांव में 15 पूर्व सैनिक भी हैं. रिटायर्ड सूबेदार
जीत सिंह ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की वकालत की और कहा कि अब पत्थरबाजी नहीं होंगे.
एयर स्ट्राइक में कामयाबी को लेकर गांव के लोगों ने भारतीय सेना को बधाई दी है.
No comments:
Post a Comment