जिले के सायला
उपखंड के बावतरा गांव में स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया. यहां के
आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया
था. इस कार्यक्रम में ठाकुर भगवतसिंह भाटी को मुख्य अतिथि के
रूप में मौजूद थे वहीं भीमसिंह धवेसा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन किया गया. कार्यक्रम में 53 बोर्ड विद्यार्थियों के साथ विद्यालय
के 3 शिक्षकों को भी
विदाई दी गई। इनमें शिक्षक लखन लाल यादव, दुदाराम राम व सोहनलाल
विश्नोई शामिल हैं.

क्षकों को दूसरे विद्यालय स्थानांतरित किया
गया है. वार्षिकोत्सव के मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम
भी प्रस्तुत किये. छात्रों ने पुलवामा शहीदों को भी श्रद्धांजलि
अर्पित करते हुए कविता पाठ किया. मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्ज्वल
भविष्य की कामना की. प्रोफेसर गणेश राम चौधरी ने विद्यार्थियों
को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सुरेश कुमार
दवे ने कहा की शिक्षा लेना और उसका उपयोग करना तब सार्थक है जब आप संस्कारवान हो,वह संस्कार होना बहुत जरुरी है।
No comments:
Post a Comment