
सितारगंज के ब्लॉक स्तरीय समाज कल्याण विभाग की ओर से व क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के सहयोग से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट व तहसील स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियो व कर्मचारियों ने शिविर के दौरान जनसमस्याएं सुनी. लोगों की संबंधित समस्याओं का निस्तारण तत्काल ही कर दिया गया. क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने बताया कि आज समाज कल्याण विभाग की तरफ से इस शिविर में वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन तथा बिजली कनेक्शन सहित कई जनसमस्याओं को सुना गया और उसी समय उसका निस्तारण किया गया. शिविर के दौरान 15 ट्राई साइकिल, 6 व्हील चेयर, 4 बैशाखी व एक छड़ी समाज कल्याण विभाग की ओर से दी गयी है. उपजिलाधिकारी ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया था कि वे जनसमस्याओं का शिविर लगा कर शिकायतों का निस्तारण करें.
No comments:
Post a Comment