बिग-बॉस 11 की रही विनर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं । दरअसल अब इसी टीवी एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे के बाद अब राजनीति में कदम रखा है । दरअसल शिल्पा शिंदे ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम व चरण सिंह सपरा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है । जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की।
इसके साथ ही शिल्पा शिंदे ने प्रियंका गांधी का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का स्वागत कर कहा कि, वे महाराष्ट्र में जाति पाति की राजनीति नहीं करेंगी. पार्टी को मजबूत बनाएंगी । आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे के फैंस ने जहां उनकी राजनीति में हुई एंट्री का स्वागत किया तो वहीं कुछ फैंस ने उनका सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया । इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन पर टिप्पणी भी की ।
बता दें कि सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे की कांग्रेस में हुई एंट्री पर फैंस ने कमेंट कर लिखा है कि, इस बार गलत पकड़े हैं। एक यूजर ने तो यह लिखा कि, “मैं शिल्पा शिंदे की तारीफ करता हूं लेकिन कांग्रेस वाली शिल्पा शिंदे का सपोर्ट नहीं कर सकता । तो वहीं एक अन्य यूजर ने तो उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उनको पागल करार दिया और लिखा कि, “क्या वह पूरी तरह पागल हो गई हैं। वह कांग्रेस की मेंबर बनने जा रही हैं। गलती हो गई, इससे अच्छा तो विकास या हिना ही जीत जाते” । इस तरह लगातार सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को लेकर उनके तमाम फैंस जमकर मजाक बना रहे हैं । जिससे साफ जाहिर होता है कि उनके इस कदम से उनके फैंस काफी नाराज हैं ।
No comments:
Post a Comment