
फिरोजाबाद के थाना
नारखी क्षेत्र में सड़क पर शराब पीते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है. लोगों
का कहना है कि जहां एक तरफ आपराधिक वारदातों में इजाफा हुआ है वहीं पुलिसकर्मी का यह
वायरल वीडियो देख कर पुलिस प्रशासन की खस्ता हाल का जायजा लिया जा सकता है. वीडियो
में पुलिसकर्मी सरेराह शराब पी रहा है और नशे में है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो
नारखी थाना क्षेत्र के नया बांस गांव के पास के एक देशी शराब दूकान के पास की है. फिलहाल
इस वीडियो की जांच प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है.
No comments:
Post a Comment