भाजपा कार्यकर्ताओं ने की भारतीय सेना की तारीफ - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 27, 2019

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की भारतीय सेना की तारीफ

Image result for भारतीय सेना

कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा के दादाबाड़ी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सुबह आतिशबाजी की और भारत माता के जयकारे लगाए। शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने पुलवामा आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। इस मौके पर भाजपा के गजेन्द्र सिंह, राकेश नायक, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रद्युम्न पौमी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद व्यास आदि मौजूद थे। भाजपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर थोक फल सब्जीमण्डी के अध्यक्ष ओम मालव, उपमहापौर सुनीता व्यास, शहर उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दलाल मीणा, मण्डल अध्यक्ष मनीष गालव, खेमचन्द शाक्यवाल, पार्षद गिरिराज महावर, दौलतराम मेघवाल, मीना प्रजापति, मधु कंवर, जगदीश मोहिल, वक्फ बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली आदि मौजूद थे। उप महापौर के आवास पर भी आतिशबाजी की गई। रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त जश्न मनाया। दिलावर ने कहा कि यह हमला पुलवामा हमले में हुए शहीद जांबाज सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad