
दिल्ली से एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है । दरअसल दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 स्थित एक पेपर कार्ड फैक्ट्री है जहाँ अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई । आग पर काबू पाने के लिए लगभग 29 गाड़ियां जुटी हुई हैं । फिलहाल अभी तक आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है ।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर आग लगातार बड़ती ही जा रही है । जिससे फैक्ट्री के आसपास की कंपनी भी इसकी चपेट में आ सकती है । बता दें कि दिल्ली की बड़ी कंपनी आर्चीस की परफ्यूम कंपनी में भीषण आग लग गई । जिससे पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई । बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फैक्ट्री में आग इतनी बढ़ गई है कि फैक्ट्री कर्मियों के लिए आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है ।
बता दें कि दिल्ली में अब तक की आग लगने की यह तीसरी घटना सामने आई है । बता दें कि मंगलवार को करोलबाग के अर्पित पैलेस में आग लगने से 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और इसके बाद कल यानी बुधवार को पश्चिमपुरी इलाके में 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं।
No comments:
Post a Comment