गूगल सर्च में बेस्ट टॉयलेट पेपर इन वर्ल्ड बना पाकिस्तान का झंडा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 18, 2019

गूगल सर्च में बेस्ट टॉयलेट पेपर इन वर्ल्ड बना पाकिस्तान का झंडा

पुलवामा टैरर अटैक के बाद गूगल पर एक फनी चीज देखने को मिली। वह यह कि जैसे ही आप गूगल पर जाकर, उसके होम पेज पर Best toilet paper in the world’ (बेस्ट टॉयलेट पेपर इन वर्ल्ड) सर्च करते हैं और सर्च इमेजेस में जाते हैं तो आपको पाकिस्तान का झंडा दिखाई देता है।
लोगों ने इस रिजल्ट के स्क्रीन शॉट लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पुलवामा टैरर अटैक के बाद यह काफी ट्रेंड में भी रहा। आपको बता दें कि गूगल का दावा है कि उनकी तरफ से ​गूगल रिजल्ट के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती है। इससे पहले भी गूगल पर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा हो चुका है। लोगों द्वारा गूगल पर भिखारी लिखकर सर्च करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर सामने आती थी। इसके पहले गूगल पर इडियट लिखने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आती थी|
बेस्ट टॉयलेट पेपर इन वर्ल्ड बना पाकिस्तान का झंडा
आपको बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तान के पुलवामा हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथ ही विपक्ष ने भी इस हादसे की ​निंदा करते हुए, इसे एक कायराना हरकत बताई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसके विरोध में कई प्रतिक्रिया भी दी और बदले की मांग की। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना का विरोध किया।
गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन आतंकी द्वारा किए गए एक हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं करीब 45 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। पाक द्वारा संरक्षित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad