
बिहार के मुंगेर में पुलिस ने छापामारी कर आठ मिनी गन बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकारामपुर बहियार का है जहां पुलिस को अवैध हथियार निर्माण की सूचना मिली थी. इसके बाद एसपी गौरव मंगला के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर इस इलाके में छापामारी की गयी. फैक्ट्री से पांच अर्ध निर्मित पिस्टल और दो तैयार पिस्टल मिले हैं. साथ ही कारतूस, मशीन और हथियार बनाने के अन्य सामान भी मिले हैं. एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब और हथियारों की सप्लाई को नजर में रखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
No comments:
Post a Comment