आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नायडू की भूख हड़ताल जारी, राहुल ने की मुलाकात - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 11, 2019

आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नायडू की भूख हड़ताल जारी, राहुल ने की मुलाकात

तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग की । जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के आंध्र भवन में एक दिन भूख हड़ताल पर बैठे हैं । लेकिन उनकी इस हड़ताल से पहले ही दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया। वहीं चंद्रबाबू नायडू को समर्थन करने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे हैं 


इसी मौके पर राहुल गांधी ने समर्थन कर कहा कि, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए । साथ ही राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर कहा कि, पीएम मोदी ने आंध्र की जनता का पैसा चुराकर अनिल अंबानी को दे दिया है । इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट हो कर खड़े हैं, और पीएम नरेंद्र मोदी व् बीजेपी को हराएंगे। साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, पीएम मोदी जनता से किया गया वादा पूरा करें ।



आपको बता दें कि, आंध्र को विशेष दर्जा दिलाने के लिए और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र के वादों को पूरा करने की मांग को लेकर वह यहां आंध्रा भवन पर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं । उनकी इस मांग को समर्थन देने के लिए कई नेता भी मौजूद होंगे । भूख हड़ताल से पहले नायडू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की । टीडीपी ने कहा है कि नायडू सोमवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल जारी रहेगी ।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad